चिराग पासवान की पार्टी की पासी-पासवान शौर्य यात्रा मऊ पहुंची:बिहार के बाद यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी की नजर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विस्तार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी के नेतृत्व में पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा सोमवार को मऊ पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और सामाजिक एकता, आरक्षण व वंचित समाज के अधिकारों जैसे मुद्दे उठाए। पार्टी ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन विस्तार का दावा किया है। 108 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की बात कही गई है, जिनमें पूर्वांचल के कई जिले शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी के एक पुराने बयान पर विवाद भी सामने आया। उन्होंने कथित तौर पर आरक्षण से छेड़छाड़ होने पर तलवार उठाने की बात कही थी। पासी ने सफाई दी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। यह यात्रा 14 अक्टूबर को प्रयागराज से शुरू हुई थी और 75 जिलों तक पहुंचने का लक्ष्य है। अभियान में कई महापुरुषों के योगदान को बताया जा रहा है। राजीव पासी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर दलितों-पिछड़ों को छलने का आरोप लगाया। मऊ में कई पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)