16 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस और स्टोर पर छापेमारी:खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली से पहले दिया सुधार नोटिस

Oct 26, 2026 - 21:18
0
16 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस और स्टोर पर छापेमारी:खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली से पहले दिया सुधार नोटिस
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के 16 वेयरहाउस और स्टोर पर चेकिंग की। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि कई जगह साफ-सफाई और जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इकोटेक 3 में बिग बास्केट और ब्लिंकिट के वेयरहाउस में खामियां मिलीं। दादरी में स्विगी और जोमैटो हाइपरमार्ट में गंदगी मिली, जहां से पनीर का एक नमूना लिया गया। सूरजपुर, बीटा-01 और सेक्टर-62 नोएडा के ब्लिंकिट स्टोर पर भी साफ-सफाई और दस्तावेज की कमी मिली। सूरजपुर के स्टोर से मूंगफली के दाने का एक नमूना लिया गया। सेक्टर 135 नोएडा में जेप्टो स्टोर के कोल्ड रूम में गंदगी और अव्यवस्था के कारण उसका संचालन बंद कराया गया। जिओ मार्ट (पी-01 ग्रेटर नोएडा), केवी इंटरप्राइजेज व जेप्टो स्टोर (पी-03 ग्रेटर नोएडा), ए एंड डी नेटवर्क (इटहेरा इकोटेक-04), पी वाई डी रिटेल (सेक्टर 128 नोएडा), जेप्टो डार्क स्टोर (शाहदरा नोएडा), पी जे टी जे टेक्नोलॉजी (मथुरापुर ग्रेटर नोएडा) और अमेजन स्टोर (तुगलपुर) पर भी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट जैसे दस्तावेज नहीं मिले। इन सभी को सुधार नोटिस जारी किए गए। इस प्रकार कुल 18 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वाले वेयरहाउस तथा स्टोरों की चेकिंग की गई, जिनमें से 16 को सुधार नोटिस जारी किए गए तथा 03 नमूनें लेकर जांच हेतु भेजे गए। सभी को सख्त चेतावनी दी गई सभी आवश्यक अभिलेख स्टोरों पर सुरक्षित रखें जाए और मांगने पर प्रस्तुत किए जाएं तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी प्राविधानों का पालन करते हुए ही खाद्य सामिग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को सप्लाई करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User