मिर्जापुर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई:आपसी सद्भाव, नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराना उद्देश्य

Oct 26, 2026 - 20:29
0
मिर्जापुर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई:आपसी सद्भाव, नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराना उद्देश्य
मिर्जापुर में अदलहाट क्षेत्र के भुईली खास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, जिला चुनार के जमालपुर दक्षिणी इकाई की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। जिला मंत्री कृष्ण गोपाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान ऋषि हैं। जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख अभय बजरंगी ने कहा कि जयंती मनाने का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में आपसी सद्भाव मजबूत करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराना है। इस अवसर पर संतोष, प्रेम, संदीप, कल्लू, दया, गोविंद, नंदू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User