सिकंदरा में इलाज के दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में निजी क्लिनिक में सोमवार को इलाज के दौरान शाम साढ़े 5 बजे सात साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक के बाहर हंगामा करते हुए उपचार करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल बच्ची की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और इलाज में लापरवाही के आरोप लगे है। मामला सिकंदरा कस्बे के गांधीनगर का हैयहां रहने वाले विष्णु कठेरिया की सात वर्षीय बेटी परी की तबीयत खराब थी। बच्ची की मां रीना देवी उसे पास स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचीं क्लिनिक के पास मां गायत्री मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, बगल में मौजूद एक चिकित्सक पिछले दो दिनों से बच्ची का उपचार कर रहा था।
सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक परी की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते हीपरिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई परिजनों ने उपचार करने वाले चिकित्सक पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि हंगामे के दौरान उपचार करने वाला चिकित्सक मकान की छत पर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटना के बाद क्लिनिक के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सिकंदरा थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत गलत उपचार के आरोपों को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई हैफिलहाल उन्हें समझाकर शांत कराया गया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शव के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही हैशिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)