वाल्मीकि जयंती पर राम-सीता की झांकियों ने मन मोहा:बरेली में निकली शोभायात्रा, डीजे की धुन पर झूमे युवा
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को बरेली में शोभायात्रा निकाली गई, जो जाटवपुरा मेले पहुंची। इसका आयोजन भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा प्रबंध समिति ने किया।
समिति अध्यक्ष अंशु आर्या ने बताया कि शोभायात्रा सिटी सब्जी मंडी, नई बस्ती से शुरू हुई। यह चमन मठिया, ढलाव वाली मठिया, किशोर बाजार, नॉवेल्टी, श्यामगंज, ईंट पजाया होते हुए जाटवपुरा मेले पहुंची। रास्ते में लोगों ने स्वागत किया।
यात्रा में महर्षि वाल्मीकि की विशाल झांकी थी, उन्हें रामायण लिखते दिखाया गया। राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी मुख्य आकर्षण रही। हनुमान जी, लव-कुश व वाल्मीकि के आदर्शों को दर्शाती झांकियां भी शामिल थीं।
शाम होते ही शोभायात्रा भव्य हो गई। डीजे की धुन, रंग-बिरंगी लाइटें और फूलों से सजी झांकियों ने मन मोह लिया। युवा डीजे पर नाचते-गाते दिखे।
समिति ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के जीवन पर रामायण लिखी थी। उनके आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा हर साल निकलती है। अंशु आर्या ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)