चित्रकूट के रामघाट पर 500 ड्रोन दिखाएंगे रामायण के प्रसंग:8 नवंबर को रात 8 बजे होगा शो, दीपावली अमावस्या मेले में पहली बार आयोजन
चित्रकूट के रामघाट पर 8 नवंबर को पहली बार ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे होने वाले इस शो में 500 ड्रोन के जरिए भगवान श्रीराम के वनवास काल और चित्रकूट की धार्मिक महिमा के दृश्य आसमान में दिखाए जाएंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कार्यक्रम चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेला-2026 के दौरान आयोजित होगा। जिला प्रशासन के मुताबिक, शो श्री चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद की ओर से कराया जाएगा। इसमें रामचरितमानस की विभिन्न विधाओं के साथ चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। आसमान में दिखेंगे रामायण के प्रसंग शो के दौरान 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे। ये अलग-अलग आकृतियां और दृश्य बनाकर रामायण से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित करेंगे। इसके जरिए श्रद्धालुओं को चित्रकूट की धार्मिक महिमा और भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े प्रसंगों की झलक देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से तय समय पर रामघाट पहुंचने की अपील की है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस आयोजन से दीपावली अमावस्या मेले का आकर्षण बढ़ेगा और चित्रकूट में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)