चित्रकूट के सभी बूथों पर लगे विशेष शिविर:कटे नाम दोबारा जुड़वाने पहुंचे मतदाता, 18 साल पूरे कर चुके युवा भी कर सकते हैं आवेदन
चित्रकूट जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार और रविवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में छूटे हुए नाम जोड़ने और एसआईआर के दौरान कटे नामों को दोबारा शामिल कराने की प्रक्रिया चल रही है। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिविरों के संचालन के लिए जिले के सभी बूथों पर अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और आवेदन प्रक्रिया की प्रगति देख रहे हैं। एसआईआर में कट गया था अजय कुमार का नाम शनिवार को सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज के बूथ पर भी लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे। यहां अजय कुमार ने बताया कि एसआईआर के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से कट गया था। वे अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए आवेदन करने आए हैं। जिले के अन्य बूथों पर भी लोग नाम जुड़वाने और सूची में दर्ज जानकारी में सुधार कराने पहुंच रहे हैं। डीएम ने पात्र मतदाताओं से आवेदन करने की अपील की जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लोगों से अपील की है कि यदि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है, तो वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन करें। उन्होंने 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं से भी इस सुविधा का लाभ उठाने को कहा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए जरूरी है नाम डीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी पात्र लोगों को शिविरों में पहुंचकर आवेदन करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)