सिरफिरे ने लड़की पर तेजाब फेंका, शादी पर अड़ा था:लखनऊ में मां-बाप को चाकू मारे; जख्मी मां अकेले भिड़ी, आरोपी को पकड़ा
लखनऊ में सिरफिरे ने शादी से इनकार पर घर में घुसकर 20 साल की लड़की पर तेजाब से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने आए मां-बाप पर भी तेजाब फेंका और चाकू मारे। वारदात रविवार सुबह 3 बजे हुसैनगंज के उदयगंज इलाके की है। घर में चीख-पुकार मच गई। आरोपी भागने लगा तो लड़की की घायल मां ने उसे पकड़ लिया। चाकू मारे। तेजाब से हमला करने के दौरान वो भी बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद उसने अपने दाहिने हाथ के नस काट लिए। आरोपी तौसिफ शाह उर्फ मन्ना की शादी नहीं हुई थी। वह 35 साल का है। लड़की का रिश्ते में चाचा लगता है। पीड़ित से 15 साल बड़ा होने के बावजूद वह उससे शादी की जिद पर अड़ा था। जबकि परिवार खिलाफ था। वह पीड़ित के घर से 50 मीटर दूरी पर रहता है। परिवार ने बताया कि आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा। सबसे पहले उसने लड़की पर तेजाब फेंका। फिर परिवार पर हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को केजीएमयू में एडमिट कराया। इनमें आरोपी के अलावा पीड़ित, उसके पिता शाहनवाज (40), मां (40) और भाई हैं। शाहनवाज कारपेंटर का काम करते हैं। जबकि आरोपी कंप्यूटर मेंटीनेंस का काम करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)