लखीमपुर में कुएं में गिरी गाय को बुलडोजर से निकाला:आवाज सुनकर दौड़े लोग, मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में किया रेस्क्यू

Nov 29, 2026 - 12:56
0
लखीमपुर में कुएं में गिरी गाय को बुलडोजर से निकाला:आवाज सुनकर दौड़े लोग, मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में किया रेस्क्यू
लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी स्थित मोहल्ला बाजार में बीती देर रात एक गाय खुले कुएं में गिर गई। गाय की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। सूचना पर पुलिस और नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देर रात कुएं से गाय की आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में गाय को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। पुलिस और नगर पंचायत की टीम पहुंची लोगों ने पुलिस और नगर पंचायत को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और नगर पंचायत का बुलडोजर मौके पर पहुंचा। इसके बाद गाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद बचाई गई गाय रेस्क्यू टीम ने बुलडोजर की मदद से कई घंटे तक प्रयास किया। इसके बाद गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। गाय के बाहर आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। खुले कुएं को लेकर नगर पंचायत पर उठे सवाल घटना के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में खुले पड़े कुएं को पहले ही बंद कराया जाना चाहिए था या उसके चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए थे। लोगों के मुताबिक, समय रहते व्यवस्था की गई होती तो इस तरह का हादसा नहीं होता। गनीमत रही कि लोगों की तत्परता से गाय की जान बच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User