चित्रकूट में 40 मेगावॉट का सोलर प्लांट शुरू:139 करोड़ की लागत से अगरहुंडा और मदना में बना संयंत्र, सालाना 512 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान
चित्रकूट जिले के अगरहुंडा और मदना गांव में 139 करोड़ रुपए की लागत से 40 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है। श्री सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 112 एकड़ जमीन पर यह संयंत्र स्थापित किया है। इससे हर साल करीब 512 लाख यूनिट बिजली बनने का अनुमान है।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी के मुताबिक, दोनों गांवों में 20-20 मेगावॉट क्षमता के संयंत्र लगाए गए हैं। परियोजना की अनुमानित अवधि 25 साल है। सोलर प्लांट से हर साल करीब 42 हजार टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन कम होने का अनुमान है। इससे प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी। परियोजना से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 9,600 मानव दिवस का रोजगार मिलने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)