सुल्तानपुर में जमीन-फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप:75 लाख रुपए की हुई ठगी, फ्लैट खरीदने पहुंचे तो निकला किराये का

Oct 26, 2026 - 19:56
0
सुल्तानपुर में जमीन-फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप:75 लाख रुपए की हुई ठगी, फ्लैट खरीदने पहुंचे तो निकला किराये का
सुल्तानपुर में जमीन और फ्लैट के नाम पर 75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित आशुतोष झा ने सोमवार शाम 4:30 बजे प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें किराये का फ्लैट दिखाकर और विवादित जमीन बेचकर ठगा है। सुल्तानपुर शहर के रहने वाले आशुतोष झा की मुलाकात लखनऊ हाईकोर्ट में सोनिया पांडे से हुई थी। सोनिया और पति शशांक पांडे ने उन्हें लखनऊ में 1.20 करोड़ रुपए का एक फ्लैट दिखाया, जो बाद में किराये का निकला। फिर सुल्तानपुर में सोनिया की सास सुधा पांडे की 70-75 लाख रुपए की जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा। पीड़ित ने जमीन का बैनामा करा लिया, लेकिन कब्जा लेने पर पता चला कि उस पर पहले से लोन है। आशुतोष झा का आरोप है कि 30 सितंबर को बनारस जाते समय कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर उन पर हमला भी किया। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की मांग की है। बता दें कि शशांक और सोनिया को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने रविवार को जेल भेजा है। दोनों पर सुल्तानपुर के भाजपा विधायक ने हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User