ब्रजेश पाठक बोले- सपा ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' दिया:सीतापुर में दो पुलों का भूमिपूजन कर कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

Oct 26, 2026 - 19:56
0
ब्रजेश पाठक बोले- सपा ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' दिया:सीतापुर में दो पुलों का भूमिपूजन कर कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार देर शाम करीब 5:30 बजे सीतापुर के महोली विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण ब्रिज के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें कठिना नदी और रेलवे लाइन पर बनने वाले पुल शामिल हैं। दोनों परियोजनाओं पर करीब 114 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दोनों पुल महोली के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इनसे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का समेकित विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। सीतापुर को मॉडल और विकसित जिले के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जनता से जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर भाजपा का समर्थन करने की अपील की। सपा पर माफियाराज को लेकर हमला सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' देने का काम किया था। भाजपा सरकार में माफिया या तो जेलों में बंद हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा नेता चुनाव में हार की आशंका के चलते वोटों की लूट जैसे बयान दे रहे हैं। खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस को राजनीतिक रूप से रसातल में ले जाएगी और पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एमएलसी चुनाव में जीत का दावा स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा सभी 11 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि यह पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव था और इसके नतीजों से आगे के राजनीतिक माहौल का भी अंदाजा लगेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User