अलीगढ़ में कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, VIDEO:गांव में एक साथ जलीं दो चिताएं, डेंगू का इलाज कराकर लौट रहे थे; पत्नी गंभीर घायल
अलीगढ़ के अतरौली के रामघाट-कल्याण रोड पर मढ़ौली बंबा के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कार की टक्कर के बाद परिवार सड़क पर घिसटते हुआ दिख रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोपहर करीब 3 बजे दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में एक साथ दो चिताएं जलती देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। घटना की तस्वीरें…. अब पढ़िए पूरी खबर… डेंगू का इलाज कराकर लौट रहे थे मां-बेटे पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव दूधमा निवासी राजेश चौधरी (48) परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार को वह अपनी पत्नी वीनेश देवी और बेटे मोहित (17) को बाइक से घर ले जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, मां-बेटे अतरौली के एक निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज कराने के बाद डिस्चार्ज हुए थे। रास्ते में मढ़ौली बंबा के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद कार चालक ने घायलों के ऊपर दोबारा कार चढ़ा दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस हादसे में शामिल कार को कब्जे में लिया हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने राजेश चौधरी और उनके बेटे मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीनेश देवी की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। परचून की दुकान चलाकर चलाते थे खर्चा राजेश के दो बेटे थे। वह परचून की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर करीब 3 बजे पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें… मथुरा में बहन की हत्या करके लाश दफनाई:हिंदू युवक से लव-मैरिज करने से नाराज था, 4 महीने पहले की थी शादी मथुरा में दूसरे धर्म के युवक से लव मैरिज करने पर भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को दफना दिया। पति ने राजस्थान से पत्नी को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। 15 दिन तक काफी कोशिश के बाद भी जब उससे सम्पर्क नहीं हो पाया तो उसने पत्नी के घरवालों से फोन करके उसके बारे में पूछा। पहले तो वे टालमटोल करते रहे फिर फोन उठाना बंद कर दिया। उसे अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद उसने पत्नी के अपहरण किए जाने की सूचना राजस्थान के झुंझुनू थाने की पुलिस को दी। पूरी खबर पढ़िए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)