मऊ में कबड्डी प्रतियोगिता:गाजीपुर की टीम ने मधुबन को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश
मऊ में करहां क्षेत्र के शमशाबाद कुटी पर सोमवार शाम करीब 50 वर्ष पुराने पारंपरिक मेले में रुपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बड़ागांव, गाजीपुर की टीम ने मधुबन, मऊ को 23-19 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। गांव के नागरिक बेचू यादव ने बाबा वीरमाधव दास और शुभकरन दास की समाधियों पर पूजन-अर्चन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. उमेश सरोज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में करीब तीन दर्जन टीमें हिस्सा लेंगी। मेले में पहुंचे लोगों ने कुटी की समाधियों पर दर्शन-पूजन किया और मेले का आनंद लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)