बाराबंकी में हाईवे पर चलती CNG कार में लगी आग:वजह स्पष्ट नहीं, रामनगर की ओर से आ रही थी गाड़ी, धू-धूकर जली
बाराबंकी में गोंडा-बहराइच हाईवे पर सोमवार शाम करीब 5:45 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के रानी बाजार चौराहे के पास एक चलती CNG कार में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी। यह कार रामनगर से बाराबंकी की तरफ जा रही थी। रानी बाजार चौराहे के पास अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर जलती कार देखकर राहगीर रुक गए और वहां हलचल मच गई। अभी तक कार में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। कार में कितने लोग सवार थे और उन्हें कितना नुकसान हुआ, इसकी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)