चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव को राहत नहीं:हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा, अगली सुनवाई 4 दिसंबर को

Nov 16, 2026 - 13:51
0
चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव को राहत नहीं:हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा, अगली सुनवाई 4 दिसंबर को
राम जन्मभूमि चंदा चोरी मामले के मुख्य आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से फिलहाल राहत नहीं मिली। कोर्ट ने जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए राज्य सरकार को दो सप्ताह का समय दिया है। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव भारती की एकल पीठ ने दिया। सुनवाई के दौरान टिन्नू यादव की ओर से मामले को बाद में सुनने की मांग की गई। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि उसे मामले में जवाबी शपथपत्र दाखिल करना है और इसके लिए समय चाहिए। कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह का समय दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User