चंदौली में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच:पीएम श्री विद्यालय में लगा कैंप, 50 बच्चों को मिले सरकारी योजनाओं के लिए सर्टिफिकेट
चंदौली जिला मुख्यालय के पीएम श्री विद्यालय परिसर में शनिवार को मेडिकल असेसमेंट कैंप लगा। डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य जांचा और जरूरत के हिसाब से सर्टिफिकेट दिए। कैंप में करीब 50 बच्चों की जांच हुई। कैंप में बच्चों की शारीरिक, मानसिक और आंखों से जुड़ी समस्याओं की जांच की गई। ऑर्थोपेडिक्स चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और नेत्र सर्जन डॉ. संचिता अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कैंप का मकसद दिव्यांग बच्चों की सही पहचान कर उन्हें जरूरी सर्टिफिकेट देना है। इससे उन्हें शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अजय कुमार समेत डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच की। स्पेशल एजुकेटर सुरेंद्र, नंदलाल, संजय पटेल, ओम प्रकाश, वासुदेव शर्मा, अनुराधा मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कैंप से बच्चों को एक ही जगह जांच और सर्टिफिकेट की सुविधा मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)