15 दिन से सड़क नहीं बनी,50 परिवारों का निकलना मुश्किल:ललितपुर में जल निगम ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई

Sep 26, 2026 - 16:30
0
15 दिन से सड़क नहीं बनी,50 परिवारों का निकलना मुश्किल:ललितपुर में जल निगम ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई
ललितपुर में वार्ड नंबर 14 के चौकाबाग मोहल्ले में जल निगम की ओर से पेयजल पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। करीब 15 दिन पहले हाईवे किनारे रघुनाथपुरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पाइपलाइन डाली गई थी। इसके बाद से रास्ते को ठीक नहीं किया गया। बारिश होने के कारण अब सड़क दलदल और कीचड़ में बदल गई है। इससे करीब 50 परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पाइपलाइन डालने के बाद नहीं सुधारी सड़क स्थानीय लोगों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा समतल और दुरुस्त कराया जाना था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के बाद मिट्टी और कीचड़ के कारण रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। बारिश से बढ़ी परेशानी रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने के कारण मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द रास्ता ठीक नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान समस्या और बढ़ सकती है। डीएम से सड़क ठीक कराने की मांग मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने रास्ते से मिट्टी और कीचड़ हटाने के साथ जलभराव की समस्या दूर कराने की भी मांग रखी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद संबंधित विभाग की जिम्मेदारी थी कि सड़क को पहले की स्थिति में लाया जाए। उन्होंने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर करीब 50 परिवारों को राहत दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User