चंदौली में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:डाला छठ के तीसरे दिन घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा
चंदौली में लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व डाला छठ के तीसरे दिन रविवार शाम घाटों पर श्रद्धा का अद्भुत नजारा दिखा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने परिजनों के साथ जलाशयों में पहुंचकर घंटों पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, संतान की दीर्घायु और लोक कल्याण की कामना की गई। घाटों पर दीपों की जगमगाहट और छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां काली पोखरा और सावजी पोखरा पर उमड़ी भीड़ जिला मुख्यालय में मझवार रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां काली पोखरा और सावजी पोखरा समेत विभिन्न जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों, मंदिरों और निजी तालाबों पर भी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाटों पर फल-फूल से सजे सूप और दउरा आकर्षण का केंद्र रहे। दीपों की रोशनी और पारंपरिक छठ गीतों के बीच घाटों पर मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया। छठ पर्व लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक व्रती महिलाओं के परिवार की प्रतिज्ञा ओझा ने बताया कि भगवान सूर्य की उपासना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आरोग्य का संदेश मिलता है। उन्होंने सभी परिवारों में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। बसारिकपुर की व्रती अर्चना ने कहा कि छठ पर्व हमारी लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं कराई गईं, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। महिलाओं ने बताया कि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। देखें छठ की तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)