मेरठ में घर में घुसकर परिवार पर हमला:छह साल के बच्चे समेत 6 लोग घायल; किशोरी भी चोटिल, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के स्वामीपुरा कासमपुर गांव में रविवार शाम कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के लोगों को पीटा। हमले में किशोरियों समेत करीब छह लोग घायल हुए।
गांव के जय सिंह पुत्र स्वर्गीय गेंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोग बिना किसी कारण उनके घर में घुस आए थे। उन्होंने घर में मौजूद लोगों से अभद्रता और गाली-गलौज की। परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
जय सिंह के मुताबिक, उनकी 14 वर्षीय बेटी आशा, अलका और परिवार के चार अन्य लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके छह वर्षीय पोते वैष्णो पुत्र पुष्पेंद्र कुमार के साथ भी मारपीट की गई थी। आरोप है कि बच्चे के साथ मारपीट करने वालों को समझाने पहुंचे परिवार के लोगों को भी पीटा गया।
घटना के बाद जय सिंह ने किठौर थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, घायलों का मेडिकल परीक्षण और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)