DAP के लिए किसान आठ दिन से चक्कर लगा रहे:करीब 100 किसान लाइन में, गेहूं की बुवाई के लिए खाद का इंतजार

Nov 16, 2026 - 12:13
0
DAP के लिए किसान आठ दिन से चक्कर लगा रहे:करीब 100 किसान लाइन में, गेहूं की बुवाई के लिए खाद का इंतजार
रामपुर में मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर ककरोआ किसान सेवा सहकारी समिति पर सोमवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही करीब 100 किसान खाद की बोरी लेने के इंतजार में लाइन में खड़े रहे। किसानों का कहना है कि कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। इससे गेहूं की बुवाई के लिए खाद का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। दैनिक भास्कर ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की तो उनकी परेशानी सामने आई। अरकान किसान ने बताया कि सोमवार की 11 बजने को हैं, लेकिन अभी तक खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ है। किसान परेशान होकर इंतजार कर रहे हैं। अब्दुल हनीफ ने बताया कि आठ दिन से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। रोज लाइन में लगते हैं और बिना खाद लिए वापस लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से खाद की बोरी के लिए परेशान हैं, जबकि गेहूं की बुवाई के लिए खाद की जरूरत है। मकबूल अहमद ने कहा कि एक खाद की बोरी के लिए आठ दिन से चक्कर लगा रहे हैं। जितने समय में खाद की बोरी मिलनी चाहिए, उससे ज्यादा समय बर्बाद हो चुका है। हारून ने बताया कि खाद नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। समझ नहीं आ रहा कि गेहूं की बुवाई के लिए खाद कहां से खरीदें। वहीं, एक अन्य किसान ने बताया कि कई दिनों से समिति पर आ रहे हैं, लेकिन डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। किसानों के अनुसार, अभी भी करीब 100 किसान पंजीकरण कराने के बाद लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उधर, सहकारी समिति के सचिव और AR कोपरेटिव शिवम कुमार ने किसानों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी को खाद मिलेगा। खाद की कोई कमी नहीं है। समिति के खाद विक्रेता राधेश्याम ने बताया कि गोदाम में फिलहाल 19 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। वह और उनके सहयोगी शाहवेज खाद वितरण के लिए मौजूद हैं। वितरण शुरू किया जा रहा है। भीड़ हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User