CM की मां के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि:भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले- मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति हमारी शोक संवेदनाएं

Nov 20, 2026 - 16:04
0
CM की मां के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि:भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले- मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति हमारी शोक संवेदनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मेरठ के भाजपा जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर सर्किट हाउस में प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को एक विषय पर अपनी बात रखनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री की मां के निधन का समाचार मिलते ही सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि आज सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, जिसमें राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर अपना विषय रखने वाले थे। इसी बीच अचानक सूचना मिली कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी का निधन हो गया है। उनकी आयु लगभग 91 वर्ष थी। यह समाचार मिलने के बाद सभी ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे किसी दूसरे दिन आयोजित की जाएगी और उस समय संबंधित विषय पर बात होगी। फिलहाल सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह बेहद दुख का विषय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्मयोगी और सेवक के रूप में उत्तर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। वह पूरे प्रदेश को एक परिवार मानकर उसके मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी माताजी का निधन सभी के लिए दुखद समाचार है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारी शोक संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान से प्रार्थना है कि पूज्य माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने भगवान शंकर से प्रार्थना की कि दिवंगत माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी हैं और पूरे उत्तर प्रदेश को एक अभिभावक के रूप में लेकर चलते हैं। वह प्रदेश के सभी लोगों की चिंता करते हैं और उनकी सेवा में लगे रहते हैं। आज उनके सामने दुख की घड़ी आई है, जिसमें हम सभी उनके साथ हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भेजा शोक संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पत्र में उन्होंने लिखा कि पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुखद अवसर पर वह अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिन मां ने योगी आदित्यनाथ जैसे नेतृत्वकर्ता, हिंदुत्व के पोषणकर्ता और राष्ट्रवादी व्यक्तित्व को जन्म दिया, उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने लिखा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। डॉ. वाजपेयी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें। मोहित बेनीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर जताया शोक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर भाजपा नेता मोहित बेनीवाल ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। मोहित बेनीवाल ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User