आगरा विश्वविद्यालय में ABVP ने किया हंगामा:बोले- छात्राएं डरी हुई हैं, उन्हें धमकियां मिल रही

Nov 20, 2026 - 15:48
0
आगरा विश्वविद्यालय में ABVP ने किया हंगामा:बोले- छात्राएं डरी हुई हैं, उन्हें धमकियां मिल रही
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हंगामे में बदल गया। ललित कला संस्थान की चार छात्राओं ने इतिहास विभाग के प्रोफेसर बीडी शुक्ला पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। छात्र नेताओं ने मांग की कि प्रोफेसर को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही कुलपति से छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्पष्ट नियम बनाने की मांग की। ABVP ने किया प्रदर्शन वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान छात्र नेताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। छात्र नेताओं ने मांग की कि प्रोफेसर को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए और कुलपति छात्राओं की सुरक्षा के लिए नियम तय करें। उन्होंने कहा कि अगर प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। छात्राएं डरी हुई हैं छात्र नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन में शामिल छात्राएं डरी हुई हैं और मीडिया के सामने नहीं आ पा रही हैं। उनका आरोप है कि उन्हें फेल होने का डर है। छात्राओं को लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि अगर वे प्रदर्शन या कार्रवाई में शामिल हुईं तो उनके मास्टर करने में समस्या आ सकती है। प्रशासन से शिकायत छात्राओं ने पूरे मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से करने की बात कही है। उनका कहना है कि अगर प्रोफेसर ही इस तरह व्यवहार करेंगे तो लड़कियां कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी। वहीं, मामले में अभी तक प्रोफेसर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बेसमेंट में हुआ विवाद छात्राओं के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। चारों छात्राएं एमए आर्ट फर्स्ट ईयर की हैं और बेसमेंट से अपनी गाड़ी निकालने गई थीं। उसी समय प्रोफेसर अपनी कार से बेसमेंट में प्रवेश कर रहे थे। किसी की गाड़ी बीच में खड़ी होने पर प्रोफेसर गुस्से में आ गए और उन्होंने अपनी गाड़ी बीच में ही लगा दी। इससे छात्राओं को निकलने का रास्ता नहीं मिला। आरोप है कि जब छात्राएं निकलने लगीं तो प्रोफेसर ने बदसलूकी शुरू कर दी। छात्राओं का कहना है कि प्रोफेसर ने गाली दी, फोन छीनने की कोशिश की और मारने की धमकी दी। वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद छात्राओं का कहना है कि जब एक छात्रा ने वीडियो बनाना शुरू किया तो प्रोफेसर और ज्यादा गुस्सा हो गए। वीडियो में प्रोफेसर छात्राओं से बहस करते नजर आ रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि प्रोफेसर यह भूल गए कि छात्राओं से सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User