'बच्चे की मौत हादसे में हुई, जानबूझकर नहीं':एटा में गोरखपुर हादसे पर बोले रामगोपाल यादव, भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Nov 20, 2026 - 16:04
0
'बच्चे की मौत हादसे में हुई, जानबूझकर नहीं':एटा में गोरखपुर हादसे पर बोले रामगोपाल यादव, भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव शुक्रवार दोपहर एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के अमृतपुर रघुपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के भाई रविंद्र यादव की शोक सभा में शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी। तस्वीर पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि रामगोपाल यादव ने रविंद्र यादव की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उनके शोक सभा में पहुंचने के दौरान हजारों लोग मौजूद रहे। रविंद्र यादव उर्फ मुखिया की मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन उनका शव पैतृक गांव अमृतपुर रघुपुर लेकर पहुंचे थे, जहां अंतिम संस्कार किया गया। आर्यवर्धन की मौत को बताया सड़क हादसा शुक्रवार दोपहर एक बजे शोक सभा में पहुंचे रामगोपाल यादव ने गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 साल के आर्यवर्धन की सड़क हादसे में हुई मौत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद सब स्पष्ट हो चुका है। बच्चे की मौत सड़क हादसे में हुई थी। उन्होंने कहा कि यह रोड एक्सीडेंट था और किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। रामगोपाल यादव ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User