इटावा में ईवीएम पर वोट डालने का प्रशिक्षण शुरू:कलेक्ट्रेट में बना डेमो सेंटर, डीएम ने लोगों से खुद वोट डालकर सवाल दूर करने को कहा
इटावा। ईवीएम से मतदान को लेकर लोगों के मन में उठने वाले सवालों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए इटावा में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम डेमो सेंटर बनाया गया। यहां पहुंचकर आम लोग खुद मशीन पर वोट डालने का अभ्यास कर सकेंगे। डीएम ने किया उद्घाटन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत बनाए गए डेमो सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यहां ईवीएम मशीन पर अलग-अलग उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न लगाए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से किसी चुनाव चिह्न के सामने का बटन दबाकर मतदान की प्रक्रिया समझ सकता है। खुद वोट डालकर समझें प्रक्रिया डीएम ने कहा कि ईवीएम को लेकर अगर किसी के मन में कोई सवाल या भ्रांति है तो वह खुद वोट डालकर उसे दूर कर सकता है। इस अभियान का मकसद लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया से परिचित कराना और ईवीएम के प्रति जागरूक करना है। तहसीलों में भी मिलेगी सुविधा उन्होंने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम केवल कलेक्ट्रेट तक सीमित नहीं रहेगा। जिले की सभी तहसीलों में भी बूथों पर ईवीएम प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। लोग वहां पहुंचकर मशीन पर वोट डालने का अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए आम लोगों को प्रशिक्षण केंद्रों पर आने के लिए जागरूक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)