बुआ के घर शादी में आई किशोरी से रेप:बस्ती में आरोपी के खिलाफ केस, पुलिस ने जांच शुरू की
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात में स्वेटर लेने जाते समय रास्ते में मौजूद एक किशोर उसे हाथ पकड़कर अंधेरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वेटर लेने जाते समय रास्ते में पकड़ा तहरीर के मुताबिक, किशोरी अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 18 नवंबर को वहां शादी थी। रात करीब 11:30 बजे वह स्वेटर लेने के लिए अपनी मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे अंधेरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद परिजन उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। 19 नवंबर को दर्ज हुआ था केस मुंडेरवा पुलिस ने 19 नवंबर को सुबह 11:55 बजे पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)