हरिहर मंदिर मुक्ति-यात्रा के बाद प्रशासन अलर्ट:संभल के शाही जामा मस्जिद में 1,200 तक नमाजियों ने अदा की नमाज
संभल में हरिहर मंदिर मुक्ति यात्रा को लेकर एक दिन पहले हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब एक हजार से 1,200 नमाजियों ने नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने देश में अमन-शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। दोपहर करीब 2:30 बजे तक नमाजी शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए। इस दौरान कहीं कोई अव्यवस्था सामने नहीं आई। 1:40 बजे शहर इमाम ने अदा कराई नमाज शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने दोपहर 1:40 बजे खुत्बे के बाद जुमे की नमाज अदा कराई। सुरक्षा के मद्देनजर शाही जामा मस्जिद और आसपास के इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दो थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात किए गए थे। मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी करते रहे। एक दिन पहले यात्रा निकालने की कोशिश पर रोका था दरअसल, 19 नवंबर को मां कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरी की ओर से हरिहर मंदिर मुक्ति यात्रा निकालने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसी घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मस्जिद के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। नमाजी बोले- संभल में शांति का माहौल नमाजी इरशाद हुसैन ने कहा कि संभल का माहौल ठीक है और शुक्रवार को जुमे की नमाज सुकून के साथ अदा हुई। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने और पुलिस को परेशान करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने अपील की कि कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करे। संभल में शांति बनी हुई है और इसे कायम रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)