डॉक्टर की फेसबुक पोस्ट पर विवाद, FIR की मांग:रामपुर में मस्जिद का जिक्र करते हुए लिखी टिप्पणी, मुस्लिमों ने कोतवाली में तहरीर दी

Nov 09, 2026 - 22:37
0
डॉक्टर की फेसबुक पोस्ट पर विवाद, FIR की मांग:रामपुर में मस्जिद का जिक्र करते हुए लिखी टिप्पणी, मुस्लिमों ने कोतवाली में तहरीर दी
रामपुर के स्वार में पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. देवेश चौधरी विवादों में आ गए हैं। जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के नोडल अधिकारी डॉ. चौधरी की पोस्ट में मस्जिद का जिक्र करते हुए लिखी गई टिप्पणी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है। सोमवार दोपहर वकीलों और व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर उनके खिलाफ तहरीर दी और FIR दर्ज करने के साथ ही उन्हें सीएचसी स्वार से हटाने की मांग की। पोस्ट में लिखी थी यह टिप्पणी डॉ. देवेश चौधरी ने फेसबुक पर पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, 'तुम्हारी जुबां पर मेरा नाम, उफ्फ जैसे किसी मस्जिद पर लिखा हो, जय श्रीराम।' पोस्ट सामने आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर पोस्ट हटाने और चिकित्सक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी उठी है। कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर सोमवार को वकील और व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि सरकारी स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी को सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी करते समय सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। उनका आरोप था कि इस पोस्ट से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ विभागीय कार्रवाई और उन्हें सीएचसी स्वार से हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर नोडल अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। चिकित्सक बोले- किसी की भावना आहत करने का मकसद नहीं डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने पत्नी के जन्मदिन पर फेसबुक पर पोस्ट साझा की थी। कुछ लोगों ने उस पर आपत्ति जताई तो उन्होंने पोस्ट हटा दी। उनका कहना है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई मकसद नहीं था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User