हापुड़ में शादी की बात पर दो पक्षों में विवाद:युवती ने युवक के साथ जाने की जताई इच्छा
हापुड़ में शादी की बात को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवती को मिशन शक्ति केंद्र में बैठाकर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज कराया। युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने और जाने की इच्छा जताई। इसके बाद शाम करीब 5 बजे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवती युवक के परिजनों के साथ चली गई। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। शादी की बात करने पहुंचे थे युवक के परिजन पुलिस के अनुसार, गांव की करीब 19 वर्षीय युवती और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक के बीच दोस्ती है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे युवक के परिजन शादी की बात करने युवती के घर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली देहात पहुंच गए। युवती ने वीडियो बयान में जताई इच्छा थाने में पुलिस ने युवती को मिशन शक्ति केंद्र में बैठाया। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया। युवती ने वीडियो बयान में युवक के साथ रहने और जाने की इच्छा जताई। उसने इस संबंध में पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया। दोनों पक्षों में हुआ समझौता थाना प्रभारी पारस मलिक के मुताबिक, दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हो गया है। युवती अपनी मर्जी से युवक और उसके परिजनों के साथ चली गई। पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)