सिक्योरिटी-गार्ड ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर दी जान:हरदोई में मामा ने परिजनों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया
हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में 19 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड राजन सिंह ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम हुई घटना के बाद परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार लिया। राजन के मामा राकेश के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह फंदा लगना सामने आई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता के बीच विवाद का आरोप राजन के मामा राकेश ने बताया कि राजन के पिता रणधीर सिंह की शादी उनकी बहन पूजा से वर्ष 2006 में हुई थी। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। आरोप है कि रणधीर अक्सर पूजा के साथ विवाद और मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर पूजा करीब छह साल पहले अपने छोटे बेटे कृष्ण के साथ हरियाणा के फरीदाबाद चली गई थीं। वह वर्तमान में वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही हैं। परिजनों पर राजन से मारपीट का आरोप राकेश का आरोप है कि राजन के परिवार वाले भी उसके साथ मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। राजन गुजरात के अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और घटना से करीब 20 दिन पहले ही गांव आया था। राकेश के मुताबिक, रविवार शाम राजन ने घर के बरामदे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर घर में रख लिया था। इसके बाद उन्होंने रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना पर लोनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)