पेदा हत्याकांड में बरी नितिन के पैर में लगी गोली:बिजनौर में शस्त्र पूजन के दौरान हुई घटना, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिजनौर में पेदा हत्याकांड में अदालत से बरी हुए नितिन को सोमवार को गोली लग गई। शस्त्र पूजन के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नितिन पुत्र संसार पुलिस चौकी के सामने स्थित अपने घर पर शस्त्र पूजन कर रहा था। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर CO सिटी अभय पांडे और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और गोली लगने के कारणों की जांच शुरू की। CO सिटी अभय पांडे ने बताया कि शस्त्र पूजन के दौरान नितिन के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 16 सितंबर 2016 को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेदा में कथित छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में 25 सितंबर 2026 को अतिरिक्त पॉक्सो न्यायालय ने नितिन पुत्र संसार को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)