11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर परिसर:CM योगी ने शहीदों के चित्रों पर किया पुष्पार्चन, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा सम

Nov 09, 2026 - 22:37
0
11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर परिसर:CM योगी ने शहीदों के चित्रों पर किया पुष्पार्चन, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा सम
गोरखपुर में दीपावली के अगले दिन सोमवार की शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहीदों की याद में आयोजित ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के हाथों पहला दीप जलते ही मंदिर परिसर में 11 हजार दीपों की रोशनी फैल गई। भीम सरोवर से लेकर मंदिर परिसर तक जगमगाते दीपों की कतारों ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। ऐसा लग रहा था मानो हर दीप देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के बलिदान को नमन कर रहा हो। सीएम योगी ने दीप जलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखनाथ मंदिर परिसर के भीम सरोवर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। उन्होंने पहला दीप जलाया और शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। इसके बाद परिसर में एक साथ 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा मंदिर परिसर रोशन हो उठा। दीपावली के उत्सव के बीच शहीदों की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाई। भावुक नजर आए सीएम योगी दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच (ओपन एयर थिएटर) पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए देशप्रेम, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान माहौल में देशभक्ति का जोश दिखाई दिया। प्रस्तुतियों को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भावुक नजर आए। उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।। राकेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक और संस्था के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान उनका अभिनंदन भी किया गया शहीदों के सम्मान में हर दीप ने दिया देशभक्ति का संदेश ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के जरिए दीपावली की खुशियों को देश के वीर जवानों के सम्मान से जोड़ा गया। 11 हजार दीपों की रोशनी ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, काशी से आए जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा और कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दीपों के माध्यम से उन वीर सपूतों को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम दीपावली के उल्लास के बीच देशभक्ति और शहीदों के सम्मान का यादगार अवसर बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User