मेरठ में कुख्यात उधम सिंह का वीडियो वायरल:एक्स पोस्ट में किनौनी मिल के जीएम को बताया बाद भाई, एसएसपी और एडीजी को दी दीपावली की शुभकामनाएं; पुलिस तलाश में जुटी
मेरठ के कुख्यात बदमाश उधम सिंह की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट चर्चा में है। फिलहाल जमानत पर चल रहे उधम सिंह ने किनौनी शुगर मिल के जीएम केपी सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनसे भावनात्मक रिश्ता जाहिर किया है। वहीं, मुकदमा दर्ज कराने वाले बिल्डर अंकुर शर्मा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान किया है।
उधम सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर किनौनी शुगर मिल के जीएम केपी सिंह से मुलाकात को भावनात्मक बताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उसने एसएसपी और एडीजी को भी दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दूसरी ओर, बिल्डर अंकुर शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी में उसने उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के खिलाफ अदालत जाने की बात कही है। पोस्ट सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
इस संबंध में एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि उधम सिंह और इनामउल्लाह की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर किनौनी मिल के जीएम केपी सिंह और बिल्डर अंकुर शर्मा को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)