बिलारी की रुई फैक्ट्री में आग लगी:तैयार लिहाफ, गद्दे और रुई जली; फैक्ट्री स्वामी को लाखों के नुकसान की आशंका
मुरादाबाद के बिलारी में मुरादाबाद रोड पर सार्थक चौधरी ढाबे के पीछे रुई की फैक्ट्री में शाम करीब 7:30 बजे आग लग गई। आग में तैयार लिहाफ, गद्दे, रुई और अन्य सामान जल गया। फैक्ट्री स्वामी को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री में रुई और तैयार सामान बड़ी मात्रा में रखा था। इससे आग तेजी से फैली और दमकल कर्मियों को उसे बुझाने में परेशानी हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फैक्ट्री स्वामी मोहम्मद आसिफ के मुताबिक, आग में तैयार लिहाफ और गद्दों समेत लाखों रुपये का माल जल गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)