डबल ट्रॉला लगे ट्रैक्टर की टक्कर 2 की मौत:गोंडा में हुआ हादसा तीसरा गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Nov 28, 2026 - 10:16
0
डबल ट्रॉला लगे ट्रैक्टर की टक्कर 2 की मौत:गोंडा में हुआ हादसा तीसरा गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
गोंडा के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बैरीपुर रामनाथ गांव के पास डबल ट्रॉला लगे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे प्रदीप और एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मनकापुर-उतरौला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। डबल ट्रॉला लगे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, दतौली चीनी मिल से मनकापुर की तरफ जा रहे डबल ट्रॉला लगे ट्रैक्टर ने बैरीपुर रामनाथ गांव के पास सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे प्रदीप (24) निवासी दौलतियापुर अंधियारी की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बीच में बैठी महिला ने भी दम तोड़ दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। तीसरा युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे में बाइक पर सबसे पीछे बैठा हीरालाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने मनकापुर-उतरौला मार्ग किया जाम दो लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल और एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रॉला मालिक और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और आवागमन बहाल हो गया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी। हादसे में प्रदीप कुमार और एक अज्ञात महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि हीरालाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मनकापुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User