नोएडा में 1000 वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध निर्माण:रेलवे कॉरिडोर के पास हो रहा था पक्का निर्माण, प्राधिकरण के बुलडोजर ने किया ध्वस्त
नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को गुलावली गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई। यह जमीन खसरा नंबर-805 में आती है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से निर्माण और अतिक्रमण कर रखा था। ये जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर वर्क सर्किल-10 की टीम ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर ये एक्शन लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों के मुताबिक कब्जा मुक्त कराया। प्राधिकरण के मुताबिक, खसरा नंबर-805 की करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन पर टीन शेड और पक्का निर्माण किया जा रहा था। रेलवे कॉरिडोर के पास किया था अतिक्रमण प्राधिकरण ने बताया कि ग्राम झट्टा की तरफ रेलवे कॉरिडोर के समीप कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अवैध निर्माण कर लिया था। जांच के बाद टीम ने मौके पर मौजूद अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया। दोबारा कब्जा करने पर होगी कार्रवाई प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र की जमीन और प्राधिकरण की अन्य संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अधिसूचित और अर्जित जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)