ददरी मेले में पशु व्यापारियों को नहीं रोकेगी पुलिस:डीएम ने SHO को दिए निर्देश, छह साल बाद लौट रहा पशु मेला

Nov 12, 2026 - 19:17
0
ददरी मेले में पशु व्यापारियों को नहीं रोकेगी पुलिस:डीएम ने SHO को दिए निर्देश, छह साल बाद लौट रहा पशु मेला
बलिया के ददरी मेले में पशु लेकर आने वाले व्यापारियों को पुलिस नहीं रोकेगी। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिया। डीएम ने शाम करीब 4:30 बजे पशु मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाएं देखीं। नगर पालिका अध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब छह साल बाद ददरी मेले में पशु मेला लग रहा है। पीलीभीत, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों से व्यापारी पशुओं के साथ पहुंचने लगे हैं। मेले की परंपरा के मुताबिक इसकी शुरुआत पशु मेले से होती है। डीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से पशु लेकर आने वाले व्यापारियों को रास्ते, पुल और सीमावर्ती इलाकों में परेशानी न हो, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित थाना प्रभारियों से कहा गया है कि व्यापारियों को बेवजह न रोकें और उनकी आवाजाही आसान रखें। प्रशासन मेले में व्यापारियों और दर्शकों के लिए सुविधाएं जुटा रहा है। उनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अधिकारियों ने पशु व्यापारियों और आम लोगों से मेले में शामिल होने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई साल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User