घनी आबादी में मिला विशालकाय अजगर:रेस्क्यू के दौरान शाजिया के हाथ से लिपटा; हिम्मत दिखाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू
मुरादाबाद में मंडी समिति के पास गुरुवार देर शाम घनी आबादी वाले इलाके में विशालकाय रॉक पाइथन (अजगर) दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने वन्यजीव रेस्क्यूअर शाजिया परवीन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शाजिया मौके पर पहुंचीं और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने अचानक शाजिया के हाथ को अपने शरीर से कसकर जकड़ लिया। उसकी मजबूत पकड़ के कारण कुछ देर के लिए स्थिति मुश्किल हो गई। मौके पर मौजूद लोग भी घबरा गए। हालांकि, शाजिया ने धैर्य और सूझबूझ से खुद को संभाला और रेस्क्यू जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को काबू में कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घनी आबादी के बीच हुई इस घटना में शाजिया की सतर्कता और साहस से संभावित हादसा टल गया। रेस्क्यू के दौरान शाजिया ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना अजगर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में उनके साहस और वन्यजीवों को बचाने के प्रयासों की चर्चा रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)