गोरखपुर में रामघाट पर दीपोत्सव:21 हजार दीपों से जगमगाया घाट, संजय जायसवाल बने न्यास के अध्यक्ष
गोरखपुर में राजघाट स्थित रामघाट पर शनिवार को राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास की ओर से 21 हजार दीपों का दीपोत्सव आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। वर्ष 2015 से आयोजित हो रहा यह दीपोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। कार्यक्रम में न्यास के मुख्य न्यासी पं. सोमेश्वर पाण्डेय ने संस्कृति पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय जायसवाल को न्यास का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। संजय के पिता सीताराम जायसवाल ने वर्ष 2015 में हुए पहले आयोजन की अध्यक्षता की थी। इस दौरान रामघाट पर अगले वर्ष छठ पूजा से पहले छठ मैया का मंदिर बनवाकर उसकी प्राण-प्रतिष्ठा कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया। आर्यावर्त बालिका विद्यालय और एमआर एकेडमी के विद्यार्थियों ने रंगोलियां सजाईं। पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय और ज्योतिर्विद डॉ. अर्चना शुक्ला ने भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और संस्कारों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। आयोजन में सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)