देवरिया में धान मड़ाई के दौरान थ्रेसर से महिला घायल:सिर में गंभीर चोट, गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर

Oct 26, 2026 - 22:08
0
देवरिया में धान मड़ाई के दौरान थ्रेसर से महिला घायल:सिर में गंभीर चोट, गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में सोमवार शाम सात बजे एक हादसा हुआ। धान की मड़ाई के दौरान 70 वर्षीय सोनिया देवी थ्रेसर की चपेट में आ गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सोनिया देवी गोबरी सिंह की पत्नी हैं। उनके घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर से थ्रेसर चलाकर धान की मड़ाई हो रही थी। पास खड़ी सोनिया देवी अचानक थ्रेसर की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें गमछे से सिर बांधकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User