बारात के रथ की चपेट में आए दो लोग, मौत:जौनपुर में ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, कुचलते हुए आगे बढ़ा

Nov 20, 2026 - 23:28
0
बारात के रथ की चपेट में आए दो लोग, मौत:जौनपुर में ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, कुचलते हुए आगे बढ़ा
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात के दौरान रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा नौपेड़वा हाईवे पर मई मोड़ के पास बधवारेबीर मंदिर के नजदीक रात करीब 10:30 बजे हुआ। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से बारात मड़ैया मोहम्मदपुर में रामअवध यादव के यहां आई थी। बारात में डीजे के साथ रथ भी चल रहा था। रथ हाईवे से ढलान की ओर उतर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस के अनुसार, चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर या क्लच पर पड़ने की आशंका है। रथ आगे चल रहे गोरियापुर गांव के मुसाफिर और शिवाकांत गौतम को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। दोनों सजावट का सामान लेकर चल रहे थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गए। बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रथ और चालक को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके पर पुलिस बल तैनात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User