धान काटने के विवाद में व्यक्ति पर ईंट-पत्थर से हमला:गाड़ी की हेडलाइट तोड़ी, जान से मारने की धमकी दी; मुकदमा दर्ज किया

Nov 13, 2026 - 16:42
0
धान काटने के विवाद में व्यक्ति पर ईंट-पत्थर से हमला:गाड़ी की हेडलाइट तोड़ी, जान से मारने की धमकी  दी; मुकदमा दर्ज किया
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में धान काटने के विवाद में एक व्यक्ति पर ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावर ने उसकी गाड़ी की हेडलाइट भी तोड़ दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धान कटवाने के दौरान शुरू हुआ विवाद गांव निवासी रजनीश राय के मुताबिक, गुरुवार को वह अपनी भाभी के खेत में धान कटवा रहे थे। इसी दौरान गांव के अमर राय उर्फ मुन्ना, स्व. दयाशंकर राय के बेटे, वहां पहुंचे। आरोप है कि धान काटने को लेकर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। रजनीश राय ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। ईंट-पत्थर से हमला कर दी जान से मारने की धमकी रजनीश राय का आरोप है कि अमर राय ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला किया, जिससे उनके हाथ और पैर में चोटें आईं। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और उनकी गाड़ी की हेडलाइट तोड़ दी। हमले से बचने के लिए रजनीश राय मौके से भाग निकले। डायल 112 पर दी सूचना, मुकदमा दर्ज घटना के बाद रजनीश राय ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि रजनीश राय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User