बहन के घर आए भाई की हत्या, पति-ससुर गिरफ्तार:भैयादूज पर बहन के घर आए आया था, पारिवारिक रंजिश में मार डाला
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैयादूज पर बहन के घर आए मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहन का पति अरुण कुमार और उसका ससुर संजीव कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। मुख्य आरोपी आकाश ने अपने साथी रविकांत उर्फ रवि के साथ मिलकर अंकुश को अपने साथ ले जाकर मारपीट की थी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को भैयादूज पर अंकुश अपनी बहन मनीषा से मिलने कस्बा बनत के गांधीनगर स्थित उसकी ससुराल आया था। इस दौरान मनीषा का देवर आकाश उसे घर से बुलाकर ले गया। शाम करीब छह बजे अंकुश घायल और बेहोशी की हालत में बहन के घर के बाहर मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अगस्त में पत्नी से विवाद के बाद बढ़ी थी रंजिश पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अरुण कुमार की शादी वर्ष 2022 में मुजफ्फरनगर के कूकड़ा मंडी निवासी मनीषा से हुई थी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर मनीषा अपनी बुआ के यहां चली गई थी। इस बात से नाराज होकर अरुण ने उसके साथ मारपीट की थी। विवाद के दौरान मनीषा के भाई अंकुश ने अरुण का गिरेबान पकड़ लिया था। इसके बाद मनीषा ने अरुण के साथ जाने से इनकार कर दिया था। अरुण अपने दोनों बच्चों को लेकर बनत लौट आया था। 30 अगस्त को परिवार के लोगों के समझाने पर अरुण दोबारा मनीषा को लेने कूकड़ा मंडी पहुंचा। वहां मनीषा ने परिवार के सामने अरुण से अपनी गलती स्वीकार कराई, जिसके बाद वह उसके साथ वापस आ गई। इस घटनाक्रम से अरुण का छोटा भाई आकाश नाराज था। उसने मनीषा के मायके पक्ष के लोगों को चुन-चुनकर मारने की धमकी दी थी। दावत के बहाने अंकुश को दुकान पर बुलाया पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को आकाश ने अरुण को फोन कर अंकुश को ग्राम कंडेला स्थित अपनी मिनी ट्रांसपोर्ट की दुकान पर बुलाने के लिए कहा। इसके बाद आकाश अपने साथी रविकांत उर्फ रवि के साथ अंकुश को लेकर दुकान पर पहुंचा। अरुण ने अंकुश को आकाश के साथ जाने दिया। कुछ समय बाद अरुण और उसके पिता ने फोन कर अंकुश के बारे में जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि वे दावत कर रहे हैं और कुछ देर में लौट आएंगे। शाम करीब छह बजे आकाश और रविकांत अंकुश को उसकी ही मोटरसाइकिल पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि अंकुश को घायल और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर दोनों मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुश की मौत हो गई। आकाश और रविकांत की तलाश में जुटी पुलिस एसपी एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आदर्श मंडी पुलिस ने संजीव कुमार पुत्र मांगा उर्फ मांगेराम और अरुण कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी गांधीनगर, बनत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात में आकाश और रविकांत उर्फ रवि भी शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)