धौरहरा रोजगार मेले में 387 युवाओं का चयन:विधायक विनोद शंकर ने बांटे नियुक्ति पत्र, 5 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा
लखीमपुर खीरी के धौरहरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को रोजगार मेला लगा। इसमें 387 युवाओं का चयन किया गया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। मेले में बीकेटी टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयरहाउस और एपटिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड समेत पांच से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और तकनीकी दक्षता के आधार पर चयन किया। चयनित युवाओं में आईटीआई पास 165 और नॉन-आईटीआई के 222 अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला और सहायक सेवायोजन अधिकारी साक्षी डागुर भी मौजूद रहे। आयोजन में संस्थान के अनुदेशकों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)