दीपावली से पहले काशी के बाजारों में रौनक:लक्ष्मी-गणेश के साथ कुबेर और धन्वंतरि की मूर्तियों की भी मांग; पटाखे वाली झालर बनी आकर्षण
दीपावली के लिए काशी के बाजार सज चुके है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक मूर्तियों, झालरों और सजावटी सामान की दुकानें लग गई हैं। इस बार बाजार में सिर्फ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ही नहीं, बल्कि कुबेर और धन्वंतरि भगवान की प्रतिमाओं की भी मांग है। वहीं, काशी की परंपरा और पहचान को दर्शाने वाली नाव पर विराजमान माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां लोगों को खास पसंद आ रही हैं। सजावट के सामान में इस बार पटाखे वाली झालर, क्रिस्टल क्लियर, बुर्ज खलीफा और मल्टीकलर झालरों की मांग है। दुकानदारों के मुताबिक, इस साल कई नई डिजाइन की झालरें बाजार में आई हैं। पश्चिम बंगाल से आ रहीं मूर्तियां, नाव पर बैठी लक्ष्मी-गणेश खास मूर्ति विक्रेता उत्तम सोनकर ने बताया कि वे इस बार भी मूर्तियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लेकर आए हैं। यहां अलग-अलग डिजाइन और आकार की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। इस बार बनारस के लिए खास नाव पर बैठी माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां लाई गई हैं। काशी की पहचान गंगा और नावों से जुड़ी है, इसलिए यह डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि अब लोग केवल लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ही नहीं खरीद रहे, बल्कि धन्वंतरि और कुबेर जी की मूर्तियों की भी मांग बढ़ी है। पटाखे वाले झालर की आवाज से सड़क पर रूक जा रहें लोग पटाखे वाले झालर की आवाज ऐसी है कि आवाज सुनकर सड़क पर चलते लोग भी रुक जा रहा है। इस झालर को रीमोर्ट से चलाया जा रहा है। इसमें लाइटिंग के साथ पटाखे की आवाज आ रही है। स्टील लाइट का क्रेज, फिनिशिंग कर रही आकर्षित झालर विक्रेता शानू ने बताया कि इस बार बाजार में रॉकेट, मल्टीकलर समेत कई तरह की झालरें उपलब्ध हैं। इनमें 20 मीटर की नई स्टील लाइट सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसकी अच्छी फिनिशिंग और क्रिस्टल जैसी बनावट इसे खास बनाती है। देखने में खूबसूरत होने के साथ इसकी ब्राइटनेस भी अच्छी है। यह लंबे समय तक चलने वाली झालर है। दुकानदार के मुताबिक, इस साल इसकी बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। ग्रास और लीफ वाली झालरों की भी मांग इस बार सजावट के लिए ग्रास डिजाइन वाली झालर की नई वैरायटी भी बाजार में आई है। अलग-अलग डिजाइन और रंगों में उपलब्ध इन झालरों को लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लीफ वाली झालर, बुर्ज खलीफा, क्रिस्टल क्लियर और मल्टीकलर फैंसी झालर भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। लक्ष्मी-गणेश और शुभ दीपावली लिखे सजावटी बोर्ड की भी खूब मांग है। 80 रुपए से 1400 रुपए तक की झालरें बाजार में सजावट के सामान की कीमत भी अलग-अलग है। पटाखे वाली झालर 1200 से 1400 रुपए तक मिल रही है। लीफ वाली झालर की कीमत 180 रुपए और क्रिस्टल झालर के एक गुच्छे की कीमत 80 रुपए है। वहीं, लक्ष्मी-गणेश और शुभ दीपावली लिखे सजावटी बोर्ड करीब 200 रुपए में मिल रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)