मऊ में रोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगी:25 महिलाएं पहुंचीं SP कार्यालय, सरकारी नौकरी के नाम पर 38 लाख ठगे
मऊ में सरकारी नौकरी और रोजगार दिलाने का भरोसा देकर महिलाओं से लाखों रुपए लेने का मामला सामने आया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव की करीब 25 महिलाओं ने बुधवार को SP कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने एक युवक पर कुल 38 लाख 28 हजार रुपए लेने और फिर फरार होने का आरोप लगाया है। चप्पल बनाने का कारोबार शुरू कराने का दिया था लालच महिलाओं का आरोप है कि गांव के राकेश राम पुत्र विक्रम राम ने उन्हें चप्पल बनाने का कारोबार शुरू कराने और रोजगार देने का लालच दिया था। साथ ही सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिया। इसके बाद महिलाओं ने अलग-अलग समूहों से कर्ज लेकर अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार उसे रुपए दिए। आरोप है कि रकम इकट्ठा करने के बाद युवक फरार हो गया। किसी ने 50 हजार तो किसी ने दिए दो लाख रुपए महिला सविता ने बताया कि किसी ने 50 हजार, किसी ने 80 हजार, 90 हजार, डेढ़ लाख तो किसी ने दो लाख रुपए तक दिए हैं। सभी ने समूहों से कर्ज लेकर रकम जुटाई थी। अब फाइनेंस कंपनियां किस्त जमा करने का दबाव बना रही हैं, जबकि महिलाओं के पास भुगतान के लिए पैसे नहीं हैं। महिलाओं ने फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर भी फर्जी काम कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस वजह से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप महिलाओं के मुताबिक, उन्होंने हलधरपुर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उन्होंने SP और DM को शिकायत देकर आरोपी को गिरफ्तार करने और रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने महिलाओं को मामले की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)