धनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजार बनेगा नो-व्हीकल जोन:रामपुर में 27 सब इंस्पेक्टर और 55 कांस्टेबल बाजार में तैनात
रामपुर में दीपावली और धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख बाजार सर्राफ बाजार मिष्टन आ में जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक का अनुराग सिंह ने बुधवार की दोपहर 1:30 बजे बताया सर्राफ मार्केट में नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत मार्केट के अंदर किसी भी वाहन को जाने और अंदर से बाहर आने की अनुमति नहीं होगी। इससे व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सर्राफ मार्केट में एक विशेष जोन बनाया जाएगा। इसके अंदर किसी भी वाहन को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह अंदर से बाहर की ओर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार में भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही रोकना है, जिससे व्यापारी अपना कारोबार आसानी से कर सकें और खरीदारी करने आने वाले लोगों को बाजार में आने-जाने में दिक्कत न हो। इसको लेकर पहले से ही सभी व्यापारियों के साथ मीटिंग कर ली है बैठक करके गोष्टी करके व्यापारियों को भी निर्देशित किया गया है कि उन्हें मार्केट में यातायात की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सहयोग करना है। उधर, यातायात प्रभारी ने बताया कि दीपावली और धनतेरस पर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके तहत 27 सब इंस्पेक्टर, 55 कांस्टेबल और यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी व्यवस्था संभालेंगे। पुलिसकर्मी प्रमुख बाजारों और जरूरत के स्थानों पर तैनात रहकर यातायात को नियंत्रित करेंगे। उसके लिए जगह-जगह बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है केवल उसे फॉलो करना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहले से तैयारी की गई है, ताकि लोगों को खरीदारी के साथ ही आवागमन में भी किसी तरह की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)