50 हजार का इनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा:जनवरी-2024 में चोरी का माल बेचने आए युवकों से हुई दोस्ती, गैंगस्टर लगते ही फरार

Nov 04, 2026 - 15:40
0
50 हजार का इनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा:जनवरी-2024 में चोरी का माल बेचने आए युवकों से हुई दोस्ती, गैंगस्टर लगते ही फरार
तार चोरी के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अरबाज को मेरठ एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बागपत के दोघट में तार चोरी की बड़ी वारदात में शामिल था। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था। एसटीएफ उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मंगलवार रात टीम ने उसे बुलंदशहर के बराल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अरबाज पुत्र उम्मेद मेरठ की जाकिर कॉलोनी में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। जनवरी-2024 में मनोज और अक्षय नाम के दो युवक उसकी दुकान पर चोरी का सामान बेचने पहुंचे थे। इसी दौरान अरबाज की दोनों से जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे तीनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर उन्होंने मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। तीनों ने मिलकर की तार चोरी की वारदात मार्च-2024 में तीनों ने बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोघट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरबाज, मनोज और अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद अरबाज गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया। गैंगस्टर मुकदमे के बाद बदलने लगा ठिकाने गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद अरबाज ने पुलिस से बचने के लिए छिपकर रहना शुरू कर दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए हाल ही में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के बाद एसटीएफ मेरठ की टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी और उसके संभावित ठिकानों की निगरानी शुरू कर दी। बराल रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर पकड़ा एसटीएफ को सूचना मिली कि इनामी अरबाज बुलंदशहर की ओर मौजूद है। इसके बाद टीम ने उसकी तलाश में निगरानी बढ़ाई। मंगलवार रात बुलंदशहर के बराल रेलवे स्टेशन पर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एएसपी बोले- कबाड़ की दुकान पर काम करता था अरबाज एएसपी एसटीएफ मेरठ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अरबाज जाकिर कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। चोरी का सामान बेचने आए मनोज और अक्षय से उसकी दोस्ती हुई थी और तीनों ने वरदात की। चोरी के मामले में जेल जाने के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। इसी मुकदमे में फरार चल रहे अरबाज पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे बराल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User