सहारनपुर में नोडल अधिकारी का वेतन रोका:DM ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति धीमी होने पर लगाई फटकार
सहारनपुर में स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य पूरे नहीं होने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा है। बुधवार शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। आभा आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर डीएम ने संबंधित नोडल अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की प्रगति कम बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धि कम मिली। आवास विकास कॉलोनी स्वास्थ्य केंद्र में 23%, महीपुरा में 25%, नेहरू मार्केट में 25% और न्यू गोपालनगर स्वास्थ्य केंद्र में 25% उपलब्धि दर्ज की गई। डीएम ने इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। टीकाकरण सत्रों की संख्या कम मिलने पर संबंधित एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उनका पूरा टीकाकरण कराने और ड्यू लिस्ट नियमित अपडेट करने के निर्देश भी दिए। प्रसव अस्पतालों में कराने पर जोर डीएम ने सभी प्रसव अस्पतालों में कराने और आशाओं का भुगतान समय से करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की लंबित केवाईसी जल्द पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को चालू रखने और वहां निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को भी कहा। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं, दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों, वित्तीय प्रगति और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने सीएमओ को नियमित निगरानी करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के निर्देश संचारी रोग नियंत्रण और घर-घर दस्तक अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग युद्धस्तर पर कराने को कहा। जलभराव खत्म करने, झाड़ियों की कटाई और नियमित सफाई पर जोर दिया, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। उन्होंने हर कार्रवाई का रिकॉर्ड रखने और अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित देने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के आंकड़ों की जांच कराने और निगरानी मजबूत करने को भी कहा। आरबीएसके के नोडल अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी देवबंद को आपसी तालमेल बेहतर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ सहित स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)