'नर्सिंग छात्रा को प्रधानाचार्य और उसके बेटे ने मार डाला':भाई बोला- हॉस्टल से बुलाकर ले गए, रेप की कोशिश की, विरोध पर हत्या कर दी

Oct 28, 2026 - 21:02
0
'नर्सिंग छात्रा को प्रधानाचार्य और उसके बेटे ने मार डाला':भाई बोला- हॉस्टल से बुलाकर ले गए, रेप की कोशिश की, विरोध पर हत्या कर दी
फिरोजाबाद में जीएनएम छात्रा की मौत के मामले में भाई ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार शाम 5 बजे भाई ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। भाई ने कहा- बहन को हॉस्टर से बुलाकर ले जाया गया। उससे रेप की कोशिश की गई। विरोध करने पर मार डाला गया। भाई ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने कहा- जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य के बेटे पर दबाव बनाने का आरोप मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मुताबिक, उसकी बहन कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य का बेटा उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। भाई का कहना है कि बहन ने कई बार फोन पर परिवार को इसकी जानकारी दी थी। परिवार ने कॉलेज जाकर प्रधानाचार्य से शिकायत भी की थी। हॉस्टल से बुलाकर ले जाने का आरोप भाई ने तहरीर में आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर की रात प्रधानाचार्य का बेटा उसकी बहन को हॉस्टल से बाहर बुलाकर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा ने फोन कर घरवालों को बताया। भाई का आरोप है प्रधानाचार्य और उनके बेटे ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। शव रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। सुबह 9:47 बजे फोन कर दी मौत की सूचना भाई के अनुसार, 28 अक्टूबर की सुबह करीब 9:47 बजे कॉलेज से फोन कर उसे बहन की मौत की सूचना दी गई। वह कॉलेज पहुंचा, लेकिन वहां शव नहीं मिला। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचने पर उसे बताया गया कि शव फिरोजाबाद के पोस्टमार्टम गृह में रखा है। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई भाई ने प्रधानाचार्य और उनके बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User